*कटाएघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सहायक यंत्री का वेतन रोका*



*कटाएघाट रिवर फ्रंट कार्य में लापरवाही पर सख्त नाराजगी, सहायक यंत्री का वेतन रोका*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत कटाएघाट हनुमान मंदिर से कटाएघाट मोड़ तक रिवर फ्रंट के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता से समझौता किए जाने और निर्धारित मानकों का पालन नहीं होने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हालत में घटिया कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में थर्ड पार्टी निरीक्षण नहीं कराए जाने और पिचिंग सही न पाए जाने पर सहायक यंत्री सुनील सिंह को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

आपत्तियों के बावजूद सुधार नहीं होने पर अपर मुख्य सचिव ने सहायक यंत्री का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई प्रस्तावित करने को कहा है। उन्होंने आयुक्त को पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post