*गाली-गलौज और मारपीट के मामले में 'सरदार' व अन्य पर FIR दर्ज*


*गाली-गलौज और मारपीट के मामले में 'सरदार' व अन्य पर FIR दर्ज*


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस: रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झर्राटिकुरिया में आपसी विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी गोलू पठान और घायल दुर्गेश चौधरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



यह घटना 7 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे झर्राटिकुरिया स्थित कालारी के पास हुई। मामले की आधिकारिक रिपोर्ट 8 फरवरी को रात 12:35 बजे रंगनाथ नगर थाने में दर्ज कराई गई।



फरियादी गोलू पठान (निवासी प्रेम नगर) और घायल दुर्गेश चौधरी (निवासी झर्राटिकुरिया) ने पुलिस को बताया कि आरोपी सरदार व उसके अन्य साथियों ने उनके साथ बिना किसी ठोस कारण के मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।



पुलिस ने प्रार्थी गोलू पठान की शिकायत पर आरोपी सरदार और उसके साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 51/26 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:

*पंजीबद्ध धाराएं:* 296B (अश्लील गाली-गलौज), 115(2) (मारपीट), 351(2) (जान से मारने की धमकी) और 3(5) (सामूहिक संलिप्तता)।

पुलिस द्वारा घायल दुर्गेश चौधरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post