*परंपरागत खेल-कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता 10 मार्च को माधव नगर खेल परिसर में* *जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*



*परंपरागत खेल-कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता 10 मार्च को माधव नगर खेल परिसर में*

*जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे दायित्व*

कटनी / नवाचार एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु माधव नगर खेल परिसर के इनडोर हाल में परंपरागत खेल-कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार 10 मार्च को 11 बजे से किया गया है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु श्री पंकज कुमार नामदेव जिला कार्यक्रम प्रबंधक (RGSA) को नोडल अधिकारी एवं श्रीमति सुनीता यादव जिला खेल अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने हेतु अन्य बारह अधिकारी-कर्मचारियों को पृथक पृथक दायित्व सौंपे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post