*नवोदय परीक्षा परिणाम: एक ही स्कूल से 14 छात्रों का चयन, धांधली के गंभीर आरोप*



*नवोदय परीक्षा परिणाम: एक ही स्कूल से 14 छात्रों का चयन, धांधली के गंभीर आरोप*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :के बहोरीबंद ब्लॉक में नवोदय प्रवेश परीक्षा के परिणामों के बाद भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। अभिभावकों ने अब सीधे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए परिणामों पर रोक लगाने की मांग की है। इसको लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत हुई है।


*ताजा खुलासे और सनसनीखेज आंकड़े*

* *असामान्य चयन दर*: 10 मार्च 2026 को घोषित परिणामों के अनुसार, जिले की कुल 80 सीटों में से बहोरीबंद के एक ही स्कूल से 14 छात्रों का चयन हुआ है।

* *ब्लॉक का दबदबा*: आरोप है कि जिले के कुल 80 चयनित छात्रों में से आधे से अधिक छात्र अकेले बहोरीबंद ब्लॉक से हैं।

* *पर्यवेक्षकों से साठगांठ:* शिकायत में कहा गया है कि चयनित छात्र प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों  के करीबी हैं।

* *इतिहास में पहली बार:* अभिभावकों का दावा है कि नवोदय के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब चयन प्रक्रिया में इस तरह का भौगोलिक असंतुलन और विसंगति देखी गई है।


*पूर्व की शिकायतों पर अनदेखी का आरोप*

* *समय पर सूचना*: पत्र के अनुसार, परीक्षा के तुरंत बाद 19 दिसंबर 2025 को ही नवोदय विद्यालय समिति और जिला कलेक्टर कार्यालय को नकल की जानकारी दी गई थी।  

* *प्रशासनिक शिथिलता:* आरोप है कि समय रहते शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह संदेहास्पद परिणाम जारी हुआ।


*अभिभावकों की प्रमुख मांगें*

* *परिणाम पर रोक*: वर्तमान चयन सूची पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

* *CCTV की जांच:* परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षक पावती की गहनता से जांच हो।  

* *परीक्षार्थियों से फीडबैक:* उस केंद्र पर परीक्षा देने वाले अन्य सामान्य परीक्षार्थियों से पूछताछ कर जमीनी हकीकत का पता लगाया जाए।  

* *कठोर कार्रवाई*: दोषियों के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  


*जांच की वर्तमान स्थिति*

इससे पूर्व, जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोज गर्ग और प्रशांत मिश्रा की दो सदस्यीय टीम को जांच सौंपी थी। हालांकि, अभिभावकों ने स्थानीय अधिकारियों की निष्पक्षता पर संदेह जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की गुहार लगाई है।






खबरों के लिए सम्पर्क करे 

 कटनी संवाददाता :9977535212

Post a Comment

Previous Post Next Post