*चोर मस्त, पुलिस पस्त: कुठला में राशन दुकान का ताला तोड़ 23 क्विंटल गेहूं-चावल पार*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कुठला थाना अंतर्गत बड़ी चोरी की घटना सामने आई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गरीबों के निवाले पर भी अब चोरों ने डाका डालना शुरू कर दिया है। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौला में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान (क्र. 4201013) में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
सेल्समैन दुर्गा चौधरी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में सेंध लगाकर भारी मात्रा में अनाज पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुकान से 16 क्विंटल 79 किलो गेहूं और 7 क्विंटल 7 किलो चावल गायब हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी राशन की दुकान में इतनी बड़ी मात्रा में चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
.jpg)
Post a Comment