*कटनी जिले में महावीर जयंती का अवकाश अब 30मार्च को*
*31 मार्च को खुलेंगे शासकीय कार्यालय व संस्थाएं*
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर्स को महावीर जयंती के अवकाश के संबंध में निर्णय लेने के दिए निर्देश पर कटनी जिले के लिए पूर्व में मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश में अब संशोधन किया गया है।
स्थानीय समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को ही महावीर जयंती मनाने की मंशा और जनभावनाओं के मद्देनजर कलेक्टर कटनी ने कटनी जिले में सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर कटनी द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि मंगलवार 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं खुलेंगी।

Post a Comment