*कटनी: रखरखाव कार्य के चलते कल 5 घंटे गुल रहेगी शहर के बड़े हिस्से की बिजली*
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 132 के.व्ही. उपकेंद्र कटनी में आवश्यक सुधार कार्यों के चलते रविवार, 15 मार्च 2026 को शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता (संचालन-संधारण) वृत्त कटनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कटौती सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कुल 5 घंटों के लिए की जाएगी।
इस दौरान 33 के.व्ही. मेन बस के सुदृढ़ीकरण और कंडक्टर प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा, जिससे उच्चदाब और निम्नदाब दोनों प्रकार के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
*प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र:*
शहर के मुख्य बाजार और मोहल्ले: गणेश चौक, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, गलगला तिराहा, घंटाघर, गांधीद्वार, सब्जी मंडी, हीरा गंज और गुरुनानक वार्ड।
वीआईपी और सरकारी क्षेत्र: सिविल लाइन, वीआईपी रोड, विधायक बंगला, रेलवे स्टेशन, शासकीय अस्पताल और रेलवे कॉलोनी।
कॉलोनियां और फीडर क्षेत्र:
खिरहनी फीडर: सांई पुरम, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेमनगर, छोटी खिरहनी, राहुल बाग और निमिया मोहल्ला।
गायत्री नगर फीडर: गायत्री नगर, नीरज टॉकीज क्षेत्र, रबर फैक्ट्री और शास्त्री कॉलोनी।
एनकेजे व मंगल नगर फीडर: एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एसकेपी कॉलोनी, आईटीआई, मंगल नगर, बिलगवां, लखेरा, मूंगाबाई कॉलोनी और छहरी बड़खेरा।
अन्य क्षेत्र: पडवारा, बड़वारा, रोशन नगर, विलायत कला, देवरी हटाई और भुडसा उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण व शहरी क्षेत्र।
*जरूरी सूचना*
विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और स्थिति को देखते हुए कटौती की समयावधि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें।

Post a Comment