रीठी के पास सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत


 


रीठी के पास सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जिले के रीठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुदरा, जिला मैहर निवासी 29 वर्षीय बलवीर सिंह गौड़ अपने साले दिलीप सिंह गौड़ के साथ मोटरसाइकिल (MP19ZE7075) से निजी कार्य से कटनी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे ग्राम रैपुरा के आगे मुख्य सड़क के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी (MP21ZG0793) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में बलवीर सिंह के हाथ की उंगलियों में चोट आई, जबकि दिलीप सिंह गौड़ के सिर और माथे में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्कूटी चालक उन्हें उठाकर मौके से चला गया।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए रीठी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान गंभीर सिर की चोट के कारण दिलीप सिंह गौड़ की मौत हो गई।

इस मामले में रीठी थाना पुलिस ने सूचनाकर्ता बलवीर सिंह की रिपोर्ट पर स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post