*दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में कटनी से शामिल हुई सुश्री प्रभा तेकाम और काजल रजक * *महिला सशक्तिकरण पर दिया प्रस्तुतीकरण*

 *दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में कटनी से शामिल हुई प्रभा और काजल* 


*महिला सशक्तिकरण पर दिया प्रस्तुतीकरण*



 कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस -  जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर बुधवार को दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन समारोह में जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम और विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत तेवरी की युवा सरपंच सुश्री काजल रजक शामिल हुई। द्वय प्रतिभागियों ने महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए के लिए प्रस्तुतीकरण दिया। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और भूमिका को लेकर पक्ष रखा। अवगत होवे कि पंचायत राज संचालनालय भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश राज्य से एक बीकन लीडर सहित 15 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों एवं 10 अधिकारियों कर्मचारियों को एक दूसरी राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन समारोह में उपस्थित होने हेतु नामांकित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post