मोबाइल ऐप से सट्टा खिलाने वाला युवक गिरफ्तार, तकनीकी निगरानी से खुला राज


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:


जुए और सट्टे के पारंपरिक तौर-तरीके अब डिजिटल हो चुके हैं, लेकिन कटनी की माधवनगर पुलिस की पैनी नजर से बचना अब भी नामुमकिन है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) का उपयोग करते हुए मोबाइल के जरिए सट्टा खिला रहे एक शातिर युवक को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।



मिली जानकारी के अनुसार, माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से सट्टे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और बंगला लाइन निवासी गोलू चंद्र उर्फ वंश तोलानी (21 वर्ष) को हिरासत में लिया।



तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने ₹10,000 कीमत का वीवो (Vivo) कंपनी का स्मार्टफोन जब्त किया है। जब पुलिस ने मोबाइल की जांच की, तो उसमें सट्टे के लेनदेन, दांव और हार-जीत से जुड़े ढेरों स्क्रीनशॉट बरामद हुए। यह स्क्रीनशॉट इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि आरोपी बड़े पैमाने पर डिजिटल माध्यम से सट्टा खिला रहा था।



माधवनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 257/26 पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस सट्टा नेटवर्क के तार शहर के अन्य किन सफेदपोशों या बड़े सटोरियों से जुड़े हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post