* नदी के पास पलटा ऑटो, चालक की दर्दनाक मौत* *कुठला क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम*



* नदी के पास पलटा ऑटो, चालक की दर्दनाक मौत*

 *कुठला क्षेत्र में सुबह हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम*

कटनी/आशीष चौधरी :सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहारी नदी के पास  दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठला निवासी महेंदा पटेल सुबह अपने ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान कोहारी नदी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक महेंदा पटेल के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।इस आकस्मिक दुर्घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post