बस स्टैंड शराब दुकान के पास अवैध अहाता, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल



बस स्टैंड शराब दुकान के पास अवैध अहाता, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

कटनी : शहर के बस स्टैंड स्थित शासकीय शराब दुकान के पास नियमों को दरकिनार करते हुए एक अवैध अहाता संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शराब दुकान के बाजू में पिछले कई महीनों से अवैध रूप से अहाता चलाया जा रहा है, जहां खुलेआम शराबियों द्वारा बैठकर शराब का सेवन किया जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध अहाते को लेकर कई बार आबकारी विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान के पास इस तरह का अवैध अहाता संचालित होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध अहाता संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post