पंजाबी ढाबे में युवक से मारपीट, काउंटर से गिराकर लात-घूंसों से पीटा

 पंजाबी ढाबे में युवक से मारपीट, काउंटर से गिराकर लात-घूंसों से पीटा




कटनी :माधव नगर थाना अंतर्गत शिकायत कर्ता ने बताया की मै एचआईजी -6 सुधार न्यास कालोनी मे रहता हूँ,कक्षा 10वी की परीक्षा दिया हूँ । मेरा पंजाबी ढाबा नाम से कलेक्ट्रेट के सामने रेस्टोरेन्ट है जिसमे मेरे पिता जी हरनीत लाम्बा बैठा करते है दो दिन पूर्व को पिता जी दिल्ली गये हुये थे जिसके कारण मै दुकान मे काऊंटर मे बैठ रहा था दिनांक 04/03/26 को मै दुकान की काऊंटर मे बैठा था तभी रात करीब 12/30 बजे एक व्यक्ति जिसका नाम अनिकेत शुक्ला है काऊंटर मे आया और बोला कि मुझे सिगरेट पीनी है बाहर बैठने की व्यवस्था करवा दो मैने उसे बताया कि हमारे यहाँ स्टाफ की कमी है आप बाहर सिगरेट पी लीजिये औऱ खाना खाने अंदर आ जाना ,इसी बात को लेकर अनिकेत शुक्ला माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगा और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तभी उसके अन्य साथी आदर्श शुक्ला,नितिन गर्ग भी आ गये और मुझे हाथ मुक्को से मारपीट कर जमीन मे गिरा दिये थे और लात घूंसो से मारपीट किये है तभी इनका एक अन्य साथी रमैया गौतम भी वहाँ आ गया और माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगा सभी लोग मारपीट के बाद जाते समय बोल रहे थे कि यदि दोबारा किसी चीज के लिये मना किया तो जान से खत्म कर देंगे मारपीट मे मुझे दोनो तरफ गाल मे ,पीठ मे एवं प्राईवेट पार्ट मे चोट आकर दर्द हो रहा है मेरे रेस्टोरेन्ट के कर्मचारी शिवम वंशकार,रवि वैश्य,ललित पटेल,ताजुद्दीन अंसारी,दिलीप कुमार ने बीच बचाव किया एवं मुझे बचाया है व घटना देखे सुने है फिर मै रिपोर्ट करने थाना आया हूँ रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये


Post a Comment

Previous Post Next Post