ट्रेन हादसे में अज्ञात वृद्ध की मौत, शिनाख्त नहीं
कटनी / न्यूज़ एम एक्सप्रेस : माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवार रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 1069/10 से 1069/12 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग क्रमांक 24/26 दर्ज किया। मामले की जानकारी पॉइंटमैन पंकज कुमार बागरी द्वारा दी गई।
मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Post a Comment