💥 स्लिमनाबाद में अवैध प्लाटिंग का खेल बेखौफ 💥 कृषि भूमि पर काटे जा रहे प्लॉट, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल



 

💥 स्लिमनाबाद में अवैध प्लाटिंग का खेल बेखौफ 💥
कृषि भूमि पर काटे जा रहे प्लॉट, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :जिले में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल लगातार पैर पसारता जा रहा है। ताजा मामला स्लिमनाबाद क्षेत्र से सामने आया है, जहां नियमों को दरकिनार कर खुलेआम प्लॉट काटे जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हो रही इस गतिविधि ने प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्लिमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। भूमि को समतल करने के लिए डस्ट डाली गई है और कच्ची सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है, जिससे प्लॉट बेचने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। यह पूरा कार्य बिना वैधानिक अनुमति और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए किया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह गतिविधि ऐसे क्षेत्र में हो रही है, जहां से प्रशासनिक अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहता है। इसके बावजूद इस अवैध प्लाटिंग पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। आमजन में यह चर्चा है कि आखिर कैसे तहसीलदार, एसडीएम और जिला प्रशासन की नजरों से यह पूरा मामला बचा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, भू-माफिया कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर बेच रहे हैं, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ ही भविष्य में यहां मूलभूत सुविधाओं का संकट भी खड़ा हो सकता है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र में अव्यवस्थित कॉलोनियों का विस्तार होना तय माना जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध खेल इसी तरह जारी रहेगा।







खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 

कटनी संवाददाता :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post