*एक ही गाँव, दो विरोधी कहानियाँ; आमने-सामने आए पड़ोसी, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत तहसील के ग्राम नेगई में आपसी विवाद का एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मोर्चा खोल दिया है। जहाँ एक पक्ष ने दूसरे पर 'चोरी की नीयत से घर में घुसने' का संगीन आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष ने 'मारपीट और गाली-गलौज' की शिकायत दर्ज कराई है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायतों पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
*पहला पक्ष: "चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक"*
फरियादी रवि साहू (पिता शिवप्रसाद साहू, उम्र 54 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 3:00 बजे जब पूरा गाँव सो रहा था, तब उनके पड़ोस में रहने वाला आयुष साहू चोरी करने की नीयत से उनके घर में घुस गया। रवि साहू की शिकायत पर पुलिस ने आयुष के खिलाफ धारा 331(2) बीएनएस (गृह अतिचार) के तहत अपराध क्रमांक 173/26 दर्ज किया है।
*दूसरा पक्ष: "मारपीट और जान से मारने की धमकी"*
वहीं, दूसरी ओर आयुष साहू (पिता राजेंद्र साहू, उम्र 20 वर्ष) ने रवि साहू के आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन पर हमले का आरोप लगाया है। आयुष का कहना है कि 23 मार्च की रात करीब 11:00 बजे रवि साहू ने उसे माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ दीं और उसके साथ मारपीट की। आयुष के अनुसार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने आयुष की रिपोर्ट पर रवि साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 174/26, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
*पुलिस के लिए बनी सिरदर्दी*
एक ही गाँव और एक ही दिन के आसपास की इन दो विरोधाभासी शिकायतों ने पुलिस के सामने जांच की चुनौती खड़ी कर दी है।
* क्या वाकई चोरी की कोशिश हुई थी?
* या फिर पुराने किसी विवाद के चलते एक-दूसरे को फंसाने के लिए यह क्रॉस FIR कराई गई है

Post a Comment