*​एमपी भाजपा ने मीडिया विभाग में की बड़ीनियुक्तियां: 23 नए प्रदेश प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान*



*​एमपी भाजपा ने मीडिया विभाग में की बड़ीनियुक्तियां: 23 नए प्रदेश प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान*

​भोपाल/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल द्वारा जारी की गई इस सूची में कुल 23 पदाधिकारियों को 'प्रदेश प्रवक्ता' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​अनुभव और युवा जोश का संतुलन

​इस नई सूची में पार्टी ने विधायकों, पूर्व विधायकों और अनुभवी संगठनात्मक चेहरों को प्रमुखता दी है। प्रदेश प्रवक्ताओं की इस टीम में अर्चना चिटनीस, ऊषा ठाकुर और यशपाल सिंह सिसौदिया जैसे दिग्गज नामों के साथ-साथ कई युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है ताकि मीडिया और जनता के बीच पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा जा सके।

​सूची के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी मिली है:

​विधायक: श्रीमती अर्चना चिटनीस (बुरहानपुर), श्री कुंवर सिंह टेकाम (सीधी), सुश्री उषा ठाकुर (इंदौर), श्री गौरव पारधी (बालाघाट), श्री नीरज सिंह लोधी (जबलपुर), श्री संदीप जायसवाल (कटनी), श्री संतोष वरकड़े (जबलपुर), श्री दिलीप परिहार (नीमच), श्री संजय शाह (हरदा), डॉ. योगेश पंडाग्रे (बैतूल) और श्रीमती छाया मोरे (खंडवा)।

​पूर्व विधायक व अन्य: श्री कलसिंह भाबर, श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री रामलाल रौतेल, श्री राजेंद्र भारती।​अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, पूर्व मीडिया प्रभारी डॉ. हितेश वाजपेयी, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री गुलरेज शेख, श्री रूप पमनानी, श्री विवेक गुप्ता और डॉ. दुर्गेश केसवानी।

*​क्षेत्रीय समीकरणों का रखा ध्यान*

​पार्टी ने इस सूची के माध्यम से मालवा, निमाड़, महाकौशल और चंबल जैसे विभिन्न अंचलों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों से मजबूत प्रवक्ताओं की टीम तैयार की गई है, जो आने वाले समय में सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post