कटनी : मेहगांव में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 72 लीटर ‘गोवा’ शराब के साथ युवक गिरफ्तार


 

कटनी : मेहगांव में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 72 लीटर ‘गोवा’ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कटनी। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैमोर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मेहगांव स्थित मीना खरबंदा की बाड़ी में अचानक छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर शिवम गुरुंग नामक युवक को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 72 लीटर अंग्रेजी ‘गोवा’ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹60,000 आंकी गई है।

मामले में उपनिरीक्षक दिनेश करोसिया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां खपाने की तैयारी थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post