कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन, राजस्व टीम ने दबिश देकर मशीन जब्त


 प्रतिबंध के बावजूद खनन कर रही बोरिंग मशीन जब्त

कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन, राजस्व टीम ने दबिश देकर मशीन जब्त

कटनी -  ग्रीष्‍म ऋतु में पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर  द्वारा जिले में नलकूप खनन पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर तहसील बहोरीबंद में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनन कर रही बोरिंग मशीन को जब्‍त कर लिया।


          बहोरीबंद एसडीएम राकेश चौरसिया एवं तहसीलदार आशीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में हल्का राजस्व की टीम ने हथियागढ़ के कटही ग्राम में दबिश दी। यहाँ पंचम यादव के खेत पर प्रतिबंधात्‍मक आदेश की अवहेलना करते हुए बोरिंग का कार्य किया जा रहा था। जिस पर मौके पर पहुँची टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पंचनामा तैयार कर बोरिंग मशीन नंबर केए 01 एमएन 8389 और गाड़ी नंबर केए 01 एजी 0679 को जब्‍त कर लिया।


          इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित पक्षों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post