*खनिज माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक: रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रक जब्त*
*कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, एन.के.जे. थाने में खड़े कराए वाहन*
कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत खनिज विभाग को एक और सफलता मिली है। रविवार की दरम्यानी रात सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़ा गया है।
*मुख्य मार्गों पर चला चेकिंग अभियान*
जानकारी के अनुसार, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा द्वारा रविवार 5 अप्रैल की रात मुख्य मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान संदेह के आधार पर वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें रेत से लदे दो वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज और रॉयल्टी के पाए गए।
*जब्त वाहनों का विवरण*
कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया:
एमपी 21 जी 1800
यूपी 95 बी 2327
थाने में दर्ज हुआ प्रकरण
पकड़े गए दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए एन.के.जे. थाना, कटनी के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
*अवैध कारोबारियों को चेतावनी*
जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में खनिज माफियाओं और अवैध परिवहन में संलिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध उत्खनन या परिवहन की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment