(कटनी ) *तीन जनपद पंचायतों की चार ग्राम पंचायतों की 9.50 लाख रुपए से अधिक के वित्तीय अनियमितता के मामलों में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की सुनवाई* *खलवारा, सलैया प्यासी, नीमखेड़ा और बनगवा पंचायतों में आर्थिक गड़बड़ी के मामलों की सुनवाई*


 (कटनी ) *तीन जनपद पंचायतों की चार ग्राम पंचायतों की 9.50 लाख रुपए से अधिक के वित्तीय अनियमितता के मामलों में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने की सुनवाई*


*खलवारा, सलैया प्यासी, नीमखेड़ा और बनगवा पंचायतों में आर्थिक गड़बड़ी के मामलों की सुनवाई*


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - जिले की तीन जनपद पंचायतों विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं बड़वारा की चार ग्राम पंचायतों क्रमशः खलवारा, नीमखेड़ा, सलैया प्यासी और बनगवा द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं एवं आर्थिक गड़बड़ियों के प्रकरणों में जिला पंचायत सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने एक-एक कर सुनवाई की। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत खलवारा की तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य में 4,17,600 रुपये की आर्थिक गड़बड़ी की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नीमखेड़ा और सलैया प्यासी के तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा सोलर लाइट की खरीदी भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करते हुए 2,80,000 और 1,65,500 रुपए की वित्तीय गड़बड़ी की गई। ग्राम पंचायत बनगवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत हितग्राही द्वारा 1,20,000 रुपए की वसूली योग्य राशि के लिए संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर,सरपंच,सचिव, बीसी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं हितग्राही की सुनवाई हुई। ग्राम पंचायत नीमखेड़ा के तत्कालीन सचिव अनुपस्थित रहे। बाकी प्रकरणों में विहित प्राधिकारी सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों के पक्ष को इत्मीनान के साथ सुना और दस्तावेजों का अवलोकन किया। कुल मिलाकर जिला पंचायत सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री कौर ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत दर्ज प्रकरणों में धारा 92 के तहत कुल 9,83,100 रुपए वसूली योग्य राशि के संबंध में सुनवाई करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post