*ऑल इंडिया दवा व्यापार आज रहेगा बंद: आज कटनी जिले की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*



*ऑल इंडिया दवा व्यापार आज रहेगा बंद: आज कटनी जिले की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

कटनी। ऑल इंडिया दवा व्यापार बंद के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कल, 20 मई 2026 को कटनी जिले के समस्त दवा व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेंगे। इस बंद को व्यापक रूप देने के लिए कटनी जिला दवा विक्रेता संघ के साथ-साथ कटनी मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन (कटनी) ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन दवा व्यापारियों के अधिकार, अस्तित्व और व्यवस्थित दवा व्यापार की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।


*यह रहेगा आज का पूरा कार्यक्रम:*

* *एकत्रित होने का समय व स्थान:* कल प्रातः 10:00 बजे सभी दवा व्यापारी साथी आनंद डिस्ट्रीब्यूटर्स, वेंकट लाइब्रेरी (कटनी) में अनिवार्य रूप से एकत्रित होंगे।

* *कलेक्टर को ज्ञापन*: वेंकट लाइब्रेरी से सभी व्यापारी एकजुट होकर रैली के रूप में माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने के लिए प्रस्थान करेंगे।

* *शांतिपूर्ण प्रदर्शन:* ज्ञापन सौंपने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर के पास लगभग 10 मिनट तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की जाएगी, ताकि आमजन तक दवा व्यापारियों की जायज मांगें प्रभावी रूप से पहुंच सकें।

* *एकजुटता सभा:* प्रदर्शन के बाद सभी साथी पुनः आनंद डिस्ट्रीब्यूटर्स, वेंकट लाइब्रेरी लौटेंगे और शेष समय वहीं एकजुट रहकर आंदोलन को सफल बनाएंगे।


*संगठनों की अपील: "केमिस्ट एकता जिंदाबाद"*

कटनी जिला दवा विक्रेता संघ, मेडिकल एसोसिएशन और एम.आर. संगठन ने जिले के सभी दवा व्यवसायियों से अपील की है कि वे कल अपनी-अपनी दुकानें पूर्णतः बंद रखकर प्रातः 10 बजे वेंकट लाइब्रेरी पहुंचें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post