पूर्व में जुजावल उपार्जन केंद्र को सलैया पटोरी स्थित साईलो बैग में स्थापित किया गया था।
लगभग महीना बीतने के बाद जुजावल उपार्जन केंद्र का स्थल बदला, अब नृसिंह वेयर हाउस में होगी खरीदी
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : रबी उपार्जन 2026-27 के तहत किसानों की स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कटनी ने आदेश जारी कर स्लीमनाबाद तहसील के जुजावल (कुआं) उपार्जन केंद्र के स्थल में परिवर्तन किया है।
पूर्व में इस केंद्र को सलैया पटोरी स्थित साईलो बैग में स्थापित किया गया था। जिला उपार्जन समिति के नवीन निर्णय के बाद अब यहाँ के किसान अपनी उपज नृसिंह वेयर हाउस, जुजावल में बेच सकेंगे। यह केंद्र गोदाम स्तरीय होगा, जिससे स्थानीय किसानों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी।
दो दिन में व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
कलेक्टर कटनी ने जुजावल केंद्र के प्रबंधक और केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि अगले 2 दिनों के भीतर उपार्जन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ताकि निर्धारित समयावधि में उपार्जन का कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण किया जा सके।
खबरों के लिए सम्पर्क :9977535212

Post a Comment