*हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद विजयराघवगढ़ में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही*


 *हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद विजयराघवगढ़ में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही* 

      


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :माननीय हाईकोर्ट मध्यप्रदेश के आदेशों के परिपालन में नगर परिषद विजयराघवगढ़ द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध शनिवार 16 मई को नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की गई।नगर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यातायात व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान सतत रूप से संचालित रहेगा।

 


अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, तहसीलदार श्री मनीष शुक्ला, एसडीओपी श्री वीरेंद्र धर्वे, थाना प्रभारी श्री रितेश शर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौके पर उपस्थित रहा। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष परते ने स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर संपूर्ण कार्रवाई की निगरानी की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे एवं उपाध्यक्ष श्री हरिओम बर्मन भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने नगर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु परिषद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रशासन एवं परिषद के संयुक्त समन्वय से कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।


नगर परिषद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post