चाका बाईपास पर गिट्टी और पौसरा में डस्ट से लदा वाहन पकड़ा, खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई MP 21 ZJ 2099 और SRT -SIHORA लिखा हुआ वाहन जप्त हुआ


 चाका बाईपास पर गिट्टी और पौसरा में डस्ट से लदा वाहन पकड़ा, खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई


MP 21 ZJ 2099  और SRT -SIHORA लिखा हुआ वाहन जप्त हुआ


बिना नंबर, बिना ई-टीपी और ओवरलोड वाहन किये गये जब्त


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्यवाही कर दो ओवरलोड वाहनों को जब्त कर लिया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग ने गुरुवार को शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स, बाईपास मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सघन जांच अभियान चलाकर खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।


राज्य शासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चलाए गए इस अभियान में बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज और ओवरलोड खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। 


*पौसरा बाईपास पर पकड़ा गया संदिग्ध वाहन*


खनिज अमले ने पौसरा बाईपास पर घेराबंदी कर डस्ट (खनिज) से लदे एक संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट नहीं मिली और चालक कोई वैध ई-ट्रांजिट पास (ई-टीपी) प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।


*चाका बाईपास पर ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई*


इसी क्रम में ग्राम चाका के आगे चाका बाईपास पर गिट्टी से भरे एक भारी वाहन की जांच की गई। निरीक्षण में वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज परिवहन करते पाया गया। ओवरलोडिंग की पुष्टि होते ही वाहन को जब्त कर थाना कुठिला की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।




प्रशासन अब केवल मैन्युअल जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए भी अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरखी टैंक के पास स्थापित हाईटेक “ई-चेक गेट” सिस्टम के माध्यम से मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह सिस्टम बिना टीपी, बिना नंबर और ओवरलोड वाहनों की पहचान कर तत्काल ई-चालान और दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन की इस तकनीकी निगरानी से अवैध परिवहन करने वालों के लिए बच निकलना मुश्किल होता जा रहा है।



पूरे अभियान में सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, होमगार्ड सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं उमेश मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने घंटों तक विभिन्न मार्गों पर निगरानी रखकर संदिग्ध वाहनों की जांच की और नियम उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।




कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जिले की खनिज संपदा की चोरी और अवैध परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को राजसात करने, भारी जुर्माना लगाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम तथा परिवहन अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जाय ।





खबरों के लिए लेख :9977535212

                       8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post