'साहब, मदद चाहिए'—6 दिन तक अनसुनी रही पीड़ित की पुकार विवाद बढ़ने का इंतजार कर रही रिठी पुलिस? शिकायत के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

 'साहब, मदद चाहिए'—6 दिन तक अनसुनी रही पीड़ित की पुकार



विवाद बढ़ने का इंतजार कर रही रिठी पुलिस? शिकायत के 6 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले के रिठी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद छह दिनों तक पुलिस ने पीड़ित की सुध नहीं ली। इससे पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।


जानकारी के अनुसार  रिठी के ग्राम हथकुरी निवासी सज्जन विश्वकर्मा ने अपनी जमीन पर मकान निर्माण कार्य शुरू किया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा विवाद उत्पन्न किए जाने पर उन्होंने रिठी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि 1 जून2026 को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी 6 जून तक न तो कोई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही मामले की स्थिति जानने का प्रयास किया गया।


पीड़ित का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान करती तो तनाव की स्थिति नहीं बनती। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण विवाद बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई आवश्यक होती है, ताकि किसी अप्रिय घटना या मारपीट जैसी स्थिति को रोका जा सके।


अब देखना यह होगा कि रिठी पुलिस इस मामले में कब सक्रियता दिखाती है और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



गौरतलब है कि वर्तमान में रिठी थाना का नेतृत्व थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद द्वारा किया जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post