अतिक्रमण विभाग कार्यालय में घुसकर मारपीट का आरोप, शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :नगर निगम के अतिक्रमण विभाग द्वारा एक स्कूटी को कार्रवाई के दौरान इमरजेंसी वैन से उठाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को वाहन उठाने की कार्रवाई से नाराज कुछ लोग अतिक्रमण विभाग के कार्यालय पहुंच गए और वहां कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अतिक्रमण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी देर शाम कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि विभाग की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो रहा है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों के विस्तृत बयान और शिकायत के आधार पर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है
वही आप को बता दे दोनों पक्ष कोतवाली थाना पहुंच कर अपनी अपनी शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी को बताई है


Post a Comment