ट्राले की चपेट में आने से मजदूर गंभीर घायल, पैर का पंजा बुरी तरह कुचला

 

 ट्राले की चपेट में आने से मजदूर गंभीर घायल, पैर का पंजा बुरी तरह कुचला

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : माधवनगर थाना अंतर्गत चौकी निवार क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके बाएं पैर का पंजा बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निवार पहाड़ी निवासी शिकायतकर्ता मजदूरी का कार्य करता है। उसने बताया कि 4 जून   करीब 7:30 बजे वह निवार स्थित घुरईया बाबा के सामने मोनू भाईजान की दुकान से अंडे खरीदकर सड़क की ओर जा रहा था। इसी दौरान कूरबाबा की ओर से आ रहा ट्राला क्रमांक NL-01 AJ-5391 तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहुंचा और उसका अगला पहिया उसके बाएं पैर पर चढ़ गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अमन बर्मन और सचिन चौधरी ने घायल को संभाला तथा उपचार एवं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचाया। दुर्घटना में घायल का बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

माधवनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) एवं 281 के तहत अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही कायमी व जांच पुलिस कर्मी राजेश कोरी के द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है 



Post a Comment

Previous Post Next Post