वार्डों में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव,ज्ञापन लेने नहीं पहुंचीं आयुक्त



वार्डों में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव,ज्ञापन लेने नहीं पहुंचीं आयुक्त




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस एवं सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत नगर निगम आयुक्त को समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा जाना था, किंतु आयुक्त ज्ञापन प्राप्त करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचीं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। वही नगर निगम कर्मचारी को ज्ञापन सौपा गया 


सेवा दल के ज्ञापन मे बताया गया की नगर निगम कटनी के फारेस्टर वार्ड क्रमांक 32 में विगत  लंबे समय से पेयजल की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है। वार्डवासियों को नियमित रूप से जल कर वसूल किया जा रहा हैं जबकि नल-जल योजना के अंतर्गत पाइप लाईन बिछाये जाने के बाबजूद नागरिकों को पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं 


इस समस्या के कारण वार्ड के रहवासियों के दैनिक जीवन में अत्याधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक बार संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस और आकर्षित किए जाने के बाबजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।


सीवर लाइन के माध्यम से जो गड्डा खोदा गया है उसे ढंकने का भी कार्य करें बरसात का मौसम आ गया हैे  और इस गड्डे में पानी भरने के कारण कोई भी घटना भी घट सकती है। 


अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त समस्या को तत्काल संज्ञान लेकर वार्ड 32 में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

आशा है कि जनहित की इस गंभीर समस्या का त्वरित निराकरण किया जाऐगा। 

वही कांग्रेस कमेटी कटनी के द्वारा बताया गया कि नगर निगम कटनी के समस्त वार्ड में विगत लंबे समय से पेयजल संकट गंभीर रूप से बना हुआ है वार्डवासियांें से नियमित रूप से जलकर(वाॅटर टैक्स) वसूला जा रहा है जबकि नल जल योजना के अंतर्गत पाईप लाईन बिछाये जाने के बाबजूद नागरिकों पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस समस्या के कारण वार्ड के रहवासियों को दैनिक जीवन में अत्याधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक बार संबंधित अधिकारियों एवं नगर निगम प्रशासन का ध्यान और आकर्षिक किये जाने के बाबजूद समस्या का स्थायी समाधान नही ंकिया गया है अतःआपसे अनुरोध है कि उक्त समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समस्त वार्ड में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कटनी व सेवा दल के पद अधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post