कटनी :*महिला थाना मे ग्राम पंचायत के सरपंच पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज; 13 दिन बाद पीड़िता ने दिखाई हिम्मत*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक सिंह पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सरपंच को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।सूत्रों की माने तो यह मामला बड़वारा के पठरा से जुडा हुआ है
मिली जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना 13 मई को घटित हुई थी। घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे, डर और सामाजिक बदनामी के दबाव में थी, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं पहुंच सकी। आखिरकार, 13 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने मामला दर्ज किया है ।सूत्र से मिली जानकारी अनुसार
पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं BNS 64- 2(m), 332(b),351(3)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसकी उम्र व अन्य विवरण गुप्त रखे हैं।

Post a Comment