KATNI :पहरूआ स्थित चौहान बीज भंडार पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस कीटनाशक बिक्री व एक्सपायरी स्टॉक मिलने पर प्रकरण दर्ज
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कुठला थाना अंतर्गत जिले में कृषि आदानों की बिक्री पर निगरानी के तहत कुठला थाना पुलिस ने पहरूआ स्थित चौहान बीज भंडार के संचालक के विरुद्ध अवैध रूप से कीटनाशकों के विक्रय एवं एक्सपायरी डेट वाले कीटनाशकों के भंडारण के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कटनी रमा गोविंद पटेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि कृषि उपज मंडी के सामने स्थित चौहान बीज भंडार में बिना वैध प्राधिकार पत्र के कीटनाशकों का विक्रय किया जा रहा था। कृषि विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान दुकान में निर्धारित अवधि समाप्त हो चुके (एक्सपायरी) कीटनाशकों का भंडारण भी पाया गया।
जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद कुठला थाना पुलिस ने चौहान बीज भंडार के संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा कीटनाशी अधिनियम की धारा 29(1)(सी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग एवं पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment