16 जुलाई की वारदात का खुलासा, रंगनाथनगर पुलिस ने बुलेट-एम्बुलेंस समेत चार आरोपियों को दबोचा


 16 जुलाई की वारदात का खुलासा, रंगनाथनगर पुलिस ने बुलेट-एम्बुलेंस समेत चार आरोपियों को दबोचा





कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :थाना रंगनाथनगर पुलिस ने लूट एवं मारपीट के एक गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एम्बुलेंस तथा लूटी गई नगदी बरामद की गई है।


दिनांक 13.07.2026 को फरियादी राजेन्द्र कोल निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड, थाना रंगनाथनगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.07.2026 को बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल उसे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से मछली मार्केट बरगवां ले गया, जहां शुभम पटेल, शक्ति सोनी एवं बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव मिले। सभी आरोपियों ने उसे एम्बुलेंस क्रमांक MP 21 ZG 6349 में जबरन बैठाकर पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज की तथा उसके साथ मारपीट की।


इसके बाद आरोपियों ने फरियादी को दूसरे स्थान पर ले जाकर डंडों एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन एवं नगदी छीन ली। घायल होने के कारण फरियादी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती रहा तथा स्वस्थ होने के उपरांत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।


फरियादी की शिकायत पर थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 311/2026 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


*गिरफ्तार आरोपी* -

शक्ति सोनी पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वंशस्वरूप वार्ड, भूमिया टोला, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।


शुभम पटेल पिता रवि पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पठरा करहिया, थाना कुठला, जिला कटनी।


बच्चू उर्फ चन्द्रप्रकाश गौतेल पिता राकेश गौतेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी झर्राटिकुरिया, सुदर्शन बाल मंदिर के पास, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।


बच्ची उर्फ बीरेन्द्र यादव पिता रामनारायण यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी बंधवा टोला, मदन मोहन चौबे वार्ड, थाना रंगनाथनगर, जिला कटनी।


*जप्तशुदा सामग्री* - बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZB 2808


एम्बुलेंस क्रमांक MP 21 ZG 6349

नगदी ₹700


गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।







खबर के लिए सम्पर्क करे :-8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post