छात्रावास का भोजन पड़ा भारी, नाश्ता करने के बाद 6 छात्राओं समेत शिक्षिक की तबीयत बिगड़ी सरसवाही स्थित शासकीय कन्या छात्रावास का मामला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार; भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल


 

छात्रावास का भोजन पड़ा भारी, नाश्ता करने के बाद 6 छात्राओं समेत शिक्षिक की तबीयत बिगड़ी

सरसवाही स्थित शासकीय कन्या छात्रावास का मामला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार; भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

कटनी। जिले के सरसवाही स्थित शासकीय कन्या छात्रावास (शिक्षा परिषद) में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास की 5 से 6 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन करने के बाद शनिवार सुबह नाश्ता (चना )किया, जिसके कुछ समय बाद उन्हें पेट दर्द, घबराहट और अस्वस्थता की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।





जानकारी के अनुसार, भोजन और नाश्ता करने के बाद एक शिक्षिक की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें भी छात्राओं के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक तौर पर भोजन से संबंधित गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है

बताया जा रहा है कि छात्रावास में करीब 430 छात्राएं निवास करती हैं। घटना के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रावास के प्रभारी अतुल निगम बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।

फिलहाल सभी छात्राओं की हालत चिकित्सकीय निगरानी में बताई जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा भोजन और नाश्ते के नमूनों की जांच कराए जाने तथा पूरे मामले की जांच के बाद ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। घटना ने छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post