*थाना उमरियापान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को भेजा गया जेल, पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*




*थाना उमरियापान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले 3 मनचलों को भेजा गया जेल, पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    कटनी :-पुलिस ने एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 दिनांक 17.07.2026 को थाना उमरिया पान क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ तीन मनचलों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर  छेड़खानी की। छात्रा की रिपोर्ट पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए, उमरियापान पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पीछा करने, छेड़छाड़ करने एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना में लिया।

           पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों साजन वासुदेव (उम्र 20 साल) ,सचिन वासुदेव (उम्र 26 साल), विशाल वासुदेव (उम्र 21 साल) तीनों निवासी  सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद 

 को  गिरफ्तार कर लिया।

             आरोपियों द्वारा पीछा करने और छेड़खानी की घटना में प्रयुक्त की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा विधिवत जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post