*रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए आरोपी ने कार से कुचलकर मारने का किया प्रयास, चंद घंटों में गिरफ्तार*


*रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए आरोपी ने कार से कुचलकर मारने का किया प्रयास, चंद घंटों में गिरफ्तार*


कटनी। एन.के.जे. थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज एक आरोपी ने कार से बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी और वृद्ध को कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एन.के.जे. थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को देवरा खुर्द निवासी बिहारी लाल सोनी (65) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विनोद तिवारी उर्फ गुलानी महाराज ने न्यायालय से नोटिस भेजे जाने की बात को लेकर उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की और कॉलर पकड़कर थप्पड़ों से मारपीट की। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बिहारी लाल सोनी अपने पुत्र संजय कुमार सोनी एवं सतेन्द्र कुमार सोनी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जुहली मोड़ नहर पुलिया के पास आरोपी विनोद तिवारी काले रंग की कार से उनका पीछा करते हुए पहुंचा। आरोपी ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर धमकी दी कि रिपोर्ट करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ेगी।

इसके बाद जब पीड़ित वहां से निकलने लगे, तब आरोपी ने अपनी कार से पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बिहारी लाल सोनी को जान से मारने की नीयत से कार को 4 से 5 बार आगे-पीछे चलाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एन.के.जे. थाना पुलिस सक्रिय हुई और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी विनोद तिवारी उर्फ गुलानी महाराज (47), निवासी देवरा खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक एमपी 21 जेडजे 7617 को भी जब्त कर लिया गया।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि. सहपाल परतेती, सउनि. केवल उइके, सउनि. मनोज कुडापे, प्रधान आरक्षक शैलेष दमोहिया, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक अर्पित पटेल, आरक्षक जज कुमार, आरक्षक सुजीत रजक, साइबर सेल से आरक्षक अजय साकेत, प्रधान आरक्षक अमित श्रीपाल, प्रधान आरक्षक चंदन प्रजापति तथा एनआरएस आनंद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post