माइंस में मौत का खेल! हाईवा की टक्कर से मजदूर की जान गई, जांच के बाद चालक पर एफआईआर
काम के दौरान मशीन वाले को बुलाने निकला था 35 साल का भारत, OR15R8489 हाईवा ने मारी टक्कर; परिजन और मजदूरों के बयान के बाद चालक पर एफआईआर
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । बड़वारा थाना क्षेत्र की छपरवाह माइंस में एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां 6 अगस्त की सुबह मजदूरी करने पहुंचे भारत बर्मन की हाईवा डंपर की टक्कर से मौत हो गई। मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
भारत बर्मन रोज की तरह छपरवाह माइंस में काम करने पहुंचा था। सुबह करीब 7.30 बजे वह ब्रोकर मशीन वाले को बुलाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान हाईवा क्रमांक OR15R8489 के चालक दयाराम यादव ने कथित तौर पर वाहन तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए भारत को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद भारत के सिर, कान और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शासकीय अस्पताल बड़वारा में पोस्टमार्टम कराया।
8 अगस्त को पुलिस ने मृतक के भाई कमेश बर्मन, भतीजे लालजी बर्मन सहित माइंस में उसके साथ काम करने वाले नीलेश कोल, दिलीप कोल, सुजीत कोल और अजीत कोल के बयान दर्ज किए। बयानों और मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने धारा 106(1), 281 बीएनएस और 184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
अब पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972
📞9977535212

Post a Comment