98 हजार 500 की अवैध शराब पकड़ी, 7 लाख की अर्टिगा समेत आरोपी गिरफ्तार 20 पेटी देशी शराब के साथ यश काछी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी जब्त



98 हजार 500 की अवैध शराब पकड़ी, 7 लाख की अर्टिगा समेत आरोपी गिरफ्तार



20 पेटी देशी शराब के साथ यश काछी गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी जब्त



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी । बिलहरी पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत करीब 98 हजार 500 रुपए है। कार्रवाई में शराब परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी अर्टिगा कार कीमती करीब 7 लाख रुपए भी जब्त की गई। कुल मशरुका करीब 7 लाख 98 हजार 500 रुपए का बताया गया है।

चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 की घेराबंदी कर चालक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी, उम्र 25 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला, रंगनाथनगर, जिला कटनी बताया।

वाहन की डिग्गी की तलाशी लेने पर 17 पेटी लाल मसाला एवं 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब मिली। शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर पुलिस ने शराब एवं वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। शराब के स्रोत के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post