नगर निगम कटनी की सख्त कार्रवाई : माधवनगर मेन बाजार में अमानक पन्नी और डेरी संचालकों पर चला जुर्माने का डंडा

 नगर निगम कटनी की सख्त कार्रवाई : माधवनगर मेन बाजार में अमानक पन्नी और डेरी संचालकों पर चला जुर्माने का डंडा



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । नगर निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 42, मेन बाजार माधवनगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अमानक पन्नी का उपयोग करने वाले दुकानदारों तथा गंदगी फैलाने वाले डेरी संचालकों पर जुर्माना लगाया गया।


नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुल 4,800 रुपये का जुर्माना वसूल किया।


इन पर हुई कार्रवाई


- कल्लू राम – डेरी संचालक – ₹1000

- विक्रम कौशल – डेरी संचालक – ₹1000

- विनोद यादव – डेरी संचालक – ₹1000

- कैलाश कुमार हरिराम, मेन बाजार – गंदगी फैलाने पर – ₹300

- राम गिरधारी लाल नागमानी – अमानक पन्नी उपयोग करने पर – ₹500

- विजय श्याम लाल – अमानक पन्नी उपयोग करने पर – ₹500

- प्रकाश घनश्याम दास – गंदगी फैलाने पर – ₹200

- सुशील गोविंद राम – गंदगी फैलाने पर – ₹300


स्वच्छता टीम रही मौजूद


यह कार्रवाई स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री के नेतृत्व में की गई। अभियान में वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, राकेश निगम एवं संगीत शर्मा उपस्थित रहे।


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अमानक पन्नी के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई है।


स्वच्छ शहर के लिए निगम की चेतावनी


नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, डेरी संचालकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।


नगर निगम कटनी का संदेश: स्वच्छ बाजार, स्वस्थ शहर — सभी नागरिकों की जिम्मेदारी।




खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post