200 पाव शराब के साथ दो युवक पकड़े, गगन लोहानी की तलाश
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :थाना माधवनगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर शांतिनगर गेट के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक MP21ZK7876 को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी से 04 पेटी देशी लाल मसाला शराब, जिसमें कुल 200 पाव (36 लीटर) शराब, अनुमानित कीमत ₹24,000/- बरामद की गई।
मौके से दो आरोपियों—
1. हर्षित उर्फ हर्ष गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी झूलेलाल मंदिर वाली गली, माधवनगर
2. मंथन जेतवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी झूलेलाल मंदिर वाली गली, माधवनगर को पकड़ा गया।
आरोपियों के पास शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पूछताछ में आरोपी हर्षित द्वारा शराब गगन लोहानी के कहने पर ले जाना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। प्रकरण में गगन लोहानी के विरुद्ध धारा 49 बीएनएस के तहत विवेचना जारी है। जो अभी फरार है
खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment