रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में लगे आरोपी विनीत राय पिता राजेश कुमार राय उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटाँहा थाना रीठी जिला कटनी के कब्जे से 01 किलो 632 ग्राम जिसकी कुल कीमत 16320/- रूपये को जप्त किया गया।
दिनांक 11फरवरी 2025 को हमराह प्रआर,भोलाराम गुप्ता, प्रआर
रामपाठक, अमन सिंह मय शासकीय वाहन MP03A 3603 एंव चालक जफर खान के ईलाका पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुआ था। दौरान पेट्रोलिंग के कैना टिहकारी तिराहा मुहास में एक संदिग्ध व्यक्ति जो काले रंग की जैकिट व ब्लू कलर की जीन्स पेट पहने हुये पत्थर की बाउण्ड्री के किनारे खड़ा था जो दाहिने हाथ में एक लाल सफेद रंग का थैला लिये था जो पुलिस को देखकर घबराने लगा उक्त हालात के देखते हुये संदेह होने पर संदेही को पुलिस स्टाफ की मदद से घेरकर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम विनीत राय पिता राजेश कुमार राय उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटाँहा थाना रीठी जिला कटनी का होना बताया हाथ में लिये थैला में क्या है यह पूछने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहा था संदेह होने पर उक्त थैले को खुलवाकर देखने पर शैला के अन्दर हरे रंग की प्लास्टिक की पन्नी में मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु पाया जाना प्रतीत हुआ जिसके अंदर 01 किलो 632 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमत 16320/- रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी विनील राय पिता राजेश कुमार राय उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटौहा थाना रीठी जिला कटनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। आरोपी विनीत राय के विरुध्द पूर्व में भी थाना रीठी एव थाना बाकल में गांजे के अपराध पंजीबध्द है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भुमिका थाना प्रभारी रीठी उपनिरीक्षक सिध्दार्थ राय उनि विनोद,पटेल प्रआर भोलाराम गुप्ता, प्रआर रामपाठक आर अमन सिह, आर शमशेर सिह आर शहंशाह, आर चालक जफर खां की विशेष भुमिका रही।

Post a Comment