ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता – करीब 02 माह पूर्व गुम हुई बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया



रिपोर्टर : हेमंत सिंह 


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान *''ऑपरेशन मुस्कान''* संचालित किया जा रहा है।


इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान करीब 02 माह से लापता बालिका को हरदा से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई।


पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से मिली सफलता


थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इस विशेष टीम ने विगत करीब 02 माह से लापता बालिका की लगातार खोजबीन की, आखिरकार सूचना के आधार पर हरदा में बालिका की मौजूदगी की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को रवाना किया गया।


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर स्लीमनाबाद लाकर परिजनों के सुपुर्द किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मां के द्वारा खाना बनाने को लेकर डांटने की वजह से घर से बिना बताए चली गयी थी।


बालिका को पुनः अपने बीच पाकर परिवारजनों में अत्यंत हर्ष और भावुकता का माहौल था। परिजनों ने थाना स्लीमनाबाद कटनी पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post