मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 फरवरी को लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे राशि का अंतरण



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दस फरवरी को सोनकच्छ जिला देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में माह फरवरी की अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2024-25 की तीसरी किश्त का अंतरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की माह जनवरी की राशि का वितरण तथा विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।


कलेक्टर दिलीप कुमार यादव नें राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कार्यालय कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी कक्ष सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलायें, लाड़ली बहना सेना तथा शीर्यादल की सदस्य, लाड़ली लक्ष्मी की बालिका हितग्राही (15 वर्ष से अधिक आयु), स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में उत्सव पूर्वक आयोजित करनें के निर्देश दिए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post