कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा युवा संगम का आयोजन प्रदेश के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।
प्राचार्य, सहायक नोडल अधिकारी शासकीय आई टी आई ने बताया कि इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन जिला प्रशासन, शासकीय आई.टी.आई. कटनी, जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय आईटीआई कटनी रोशन नगर एनकेजे, में गुरुवार 20 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से दोप. 03 बजे तक किया जा रहा है।
मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वरोजगार हेतु (आयु 18 से 45 वर्ष) ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओं को जानकारी प्रदान की जा कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेगे। उक्त मेले में 8वीं से स्नातक,आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण युवक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य) आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं।

Post a Comment