कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 परीक्षा रविवार 16 फरवरी 2025 को ओएमआर पद्धति से प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2ः15 बजे से शाम 4ः15 बजे तक परीक्षा केन्द्र, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल माधवनगर, शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी एवं शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कटनी में आयोजित की जायेगी। जिले में चयनित तीनों परीक्षा केन्द्रों में कुल 996 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्यों को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उडनदस्ता दल एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सशस्त्र पुलिस व्यवस्था, एम्बुलेंस मय चिकित्सक व्यवस्था, निर्बाध विद्युत व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
आयोग द्वारा जबलपुर संभाग के जिला कटनी हेतु संभागीय पर्यवेक्षक श्री भगत सिंह कुलेश सेवानिवृत्त आई.ए.एस मोबाइल नंबर 6260038095 को नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग हेतु लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किये गए है। इसके अतिरिक्त राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07622-220070 तथा 07622-220071, 220072, 220073 है।

Post a Comment