बर्ड फ्लू की जांच एवं रोग नियंत्रण हेतु जिला व विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम गठित


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस - जिले के अंतर्गत आने वाले सभी कुक्कुट प्रक्षेत्रों, जलाशयों आदि में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखने तथा चिकन मार्केट, हाट बाजारों, बैकयार्ड कुक्कुट, कुक्कुट उत्पादों के परिवहन पर सतत नजर रखने हेतु एविएन इन्फ्लूएंजा बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण प्रकोष्ठों का जिला व विकासखण्ड स्तर पर गठन किया गया है।


उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ. आरके सोनी ने जिले के सभी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी और पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को निर्देशित किया है कि सभी लोग अपने क्षेत्र के अंतर्गत बर्ड फ्लू का उद्भेद होने पर रोकथाम नियंत्रण के तहत पक्षियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास को सूचित करें। साथ ही प्रभावित पक्षियों का रक्त सीरम जांच हेतु कोल्ड चौन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सेक्योरिटी एनिमल डिसीज आनंद नगर हाथीखेड़ा भोपाल भेजने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही यदि मुर्गी विक्रेता या पक्षी विक्रेताओं को साधारण सर्दी जुकाम, बुखार , खांसी व सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर पक्षियों के रक्त का नमूना कोल्ड चेन में लेकर भोपाल लैब में भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं


कंट्रोल रूम एवं दूरभाष नंबर-बर्ड फ्लू रोग प्रकोप नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम एवं रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. मीना कुशवाहा को बनाया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9479609172 है। इसी प्रकार विकासखण्ड कटनी के कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. गायत्री राज हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9406736688 है। इसी प्रकार विकासखण्ड रीठी के कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. जयकुमार केवट को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9575188043 है। इसके अलावा विकासखण्ड ढीमरखेड़ा के कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. रवि सोनी को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9981153183 है। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड बहोरीबंद के कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. नेहा सुरेश्वर है जिनका मोबाइल नंबर 7470623709 है। और विकासखण्ड बड़वारा के कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. रवि कटारिया को बनाया गया है जिनका मोबाइल नंबर 9907346999 है। इसके अलावा विकासखंड विजयराघवगढ़ का प्रभारी डॉ. जेपी लखेर को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9993404955 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post