सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश के 7 व्यक्तियों की हुई मृत्यु घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया

 



न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :जबलपुर सिहोरा के पास नेशनल हाईवे पर आज सुबह लगभग 9 बजे ग्राम मोहला बरगी के बीच में नहर के पुल के पास टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक आमने- सामने से टकरा गए। जिसमें टेंपो ट्रेवलर में सवार आंध्र प्रदेश के 9 व्यक्तियों में से 7 की मृत्यु हो गई। घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना,पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय और एसडीएम श्री रूपेश सिंघई तुरंत ही मौके पर पहुंचे। मृत व्यक्तियो को सिहोरा अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि वे कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे।

कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, वे डेड बॉडी लेने के लिए आंध्र प्रदेश से रवाना हो चुके है।

Post a Comment

Previous Post Next Post