अपनी समस्या व शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे लोग,जनसुनवाई में आएं 149 आवेदक



कटनी - कलेक्टर के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले भर से पहुंचे 149 आवेदकों ने अपने-अपने आवेदन अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते सहित उपस्थित अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों के आवेदनों एवं समस्या पर सुनवाई की जाकर प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर प्रेषित किया जाकर समय-सीमा में यथोचित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, ज्योति लिल्हारे, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, एस.डी.एम प्रदीप मिश्रा द्वारा भी नागरिकों के आवेदन पर सुनवाई की गई।


कटनी कलेक्टर के निर्देश पर नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक, पटवारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अन्य शासकीय सेवक संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर सुनवाई की गई। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान समाचार लिखे जानें जानें तक कुल 107 आवेदन पोर्टल पर दर्ज किये जा चुके है।

Post a Comment

Previous Post Next Post