रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी :बीते पिछले महीने ATM व नवनिर्मित होटल, रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने का रंगनाथ नगर थाना प्रभारी ने किया खुलासा....
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव द्वारा बताया गया कि बरगवां स्थित बीते पिछले माह में पंजाब एन्ड सिंध बैंक ATM से लगे ऑलिव रेस्टोरेंट व नवनिर्मित होटल लगी आग का खुलासा करते हुए बताये कि बैंक एटीएम के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त होने के बाद यह पता चला है कि सबसे पहले एटीएम में आग लगी है फिर उसके बाद एटीएम से लगे ऑलिव रेस्टोरेंट व नवनिर्मित होटल में भीषण आग लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति जो एटीएम के अंदर घुसा उसके द्वारा ही एटीएम में आग लागाई गईं और उस फुटेज के माध्यम से अभी उस संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा पूर्णतः ही जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

Post a Comment