कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी रेलवे स्टेशन में लूटपाट जैसी वारदात बढ़ चुकी हैं मोबाइल फोन रुपए खुलेआम मारपीट करके चोरों द्वारा लूट लिए जाते हैं क्या चोरों को आर पी एफ पुलिस और जीआरपी पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है बेचारा यात्री सफर करने के लिए प्लेटफार्म पर इंतजार करता रहता है उसी बीच बेखौफ चोर प्लेटफॉर्म घुसकर यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट कर लेते हैं और यात्री जब थाने पहुंचता है तो पुलिस द्वारा डरा धमका कर इतना लाचार कर दिया जाता है की यात्री की रिपोर्ट डालने से पहले ही हिम्मत खत्म हो जाती है अगर कोई गरीब आदमी रिपोर्ट डालने पहुंचे तो उसे इतना डरा धमका दिया जाता है की वह रिपोर्ट डालने से पहले ही डर जाता है क्या मध्यप्रदेश शासन ने लोगों को डरवाने के लिए पुलिस प्रशासन बैठाया हैं अगर पुलिस अपना काम समय पर और अच्छा करने लगे तो आम जनता को पुलिस से कुछ उम्मीद जाग जाए कि मेरा खोया हुआ पैसा या सामान तो नहीं मिलेगा मगर पुलिस द्वारा बातचीत करने का तरीका सही होना चाहिए जिससे कि आम जनता को थाने जाने में डर तो ना लगे कम से कम कटनी रेलवे स्टेशन के अंदर अपराध इतना बढ़ चुका है कि यात्रीगण सफर करने में घबराने लगे हैं कहीं हमारे साथ कोई बड़ी घटना ना हो जाए बीते दिनों रेलवे प्लेटफार्म के बाहर गोली कांड भी हो चुका था मगर कटनी रेलवे स्टेशन की पुलिस इन अपराध करने वाले चोरों को खुला संरक्षण देखकर रखी हुई है इसीलिए तो देखो प्लेटफार्म में घुसकर यात्रियों के साथ लूटपाट और मारपीट की जा रही है क्या चोरों को पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा हैं

Post a Comment