घरेलु समग्री की खरीदी करने के लिए युवक ने ATM से निकाले पैसे, बीच रास्ते में ही हथियार की नोक पर सोने की चैन, मोबाइल, नगद रुपयों की लूट, लाठी डंडे से मारपीट कर किया अधमरा -- पढ़िए पूरी खबर -



रिपोर्टर : हेमंत सिंह 


कटनी : घर की समग्री की खरीदी करने के लिए युवक ने ATM से निकाले पैसे, बीच रास्ते में ही हथियार की नोक पर सोने की चैन, मोबाइल, नगद रुपयों की लूट, लाठी डंडे से मारपीट कर किया अधमरा....



माधव नगर थाना अंतर्गत घायल मोहन नाहर उम्र 32 पिता महेश नाहर निवासी अमीरगंज ग्राम पडरवार माधव नगर थाना क्षेत्र घायल मोहन ने बताया कि दिनांक 14 फ़रवरी की रात में घरेलू सामग्री की खरीदी करने के लिए ATM से पैसे निकाल कर वापस वापस घर जा रहा उसी बीच ए.सी.सी. रोड,लाइन बंगाली होटल के सामने आरोपियों व उनका एक अन्य साथी के द्वारा बीच सड़क में खडे होकर हथियार की नोक पर मेरे गले की सोने की चैन जिसकी कीमत लगभग 22 से 23 हजार रूपये और वीवो को मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रूपये और घर की सामग्री की खरीदी करने के लिए ATM से निकाले 7 हजार रूपये की लूट के बाद अपराधियों के द्वारा लाठी डंडे व पत्थर से मारपीट की गईं इस घटना पर हाथ फ्रेक्चर हो गया और ,सिर,पैर में भी गंभीर चोटे आई है मेरे परिजनों द्वारा माधव नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया और मेरे पिता महेश नाहर के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ अभी मेरा इलाज चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post